रोटी का चूरमा (Roti Ka Churma) चाहे मक्का की रोटी का चूरमा (Makka Ki Roti Ka Churma) हो या किसी भी रोटी से बना हो, लाजवाब बेहद स्वादिष्ट लगता है क्योंकि उसमे जादू ही ऐसा होता है.
दरअसल वह जादू होता है उसको बनाने वाले जादुई हाथों का, उसमे डलने वाले देसी घी व बिना किसी मिलावट वाले शुद्ध गुड का.
रोटी का चूरमा (Roti Ka Churma) का इतिहास | How to Make Roti Ka Churma
चूरमा यानी बिखरा हुआ सा और चूरमे का लड्डू यानी इकठ्ठा करके बांधा हुआ, भाई दोनों ही खूब चाव से खाये जाते हैं सारे देश में, और खासकर जब राजस्थान की बात करते है तो वहाँ तो इसकी छठा ही निराली होती है,
सभी त्यौहार व शादियों में बनाया जाता है रोटी का चूरमा, खाने की थाली अधूरी होती है बिना चूरमे के फिर चाहे वह दाल बाटी की थाली हो या अन्य कोई भी सबके साथ जुगल बंदी में रहता है रोटी का चूरमा.
उत्तर प्रदेश दिल्ली व पंजाब के आसा पास के क्षेत्र में भी खूब बनाया व खाया जाता है रोटी का चूरमा. कई त्यौहार ऐसे आते हैं जिन पर हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है चूरमे के साथ, जिनमे दो सबसे प्रमुख त्यौहार होली व दिवाली हैं.
दोनों पर ही सुबह का पूजन चूरमे के साथ होता है, ये चूरमा पूरियों को चूरकर गुड व देसी घी मिलाकर बनाया जाता है व हनुमान भगवान जी की पूजा करके चूरमे का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है.
आज हम मक्का की रोटी का चूरमा (Makka Ki Roti Ka Churma) बनायेंगे.
रोटी का चूरमा के लिए सामग्री | Makka Ki Roti Ka Churma
- मक्का के आटे से बनी रोटी – 2 से 3
- गुड़ (Jagry) – 200 ग्राम कूट कर रखा हुआ (sawdust of Jaggery)
- देसी घी – 3 से चार चम्मच



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए मक्का का आटा
मक्का की रोटी का चूरमा कैसे बनाते है | Makka Ki Roti Ka Churma
आज हम ताजी बनी मक्का की रोटी का चूरमा (Makki Ki Roti Ka Churma) बनायेंगे, मक्का की रोटी का चूरमा बनाने के लिए सबसे पहले मक्का का आटा लेकर छलनी से छान लें व थोडा थोडा पानी डालकर आटा गूथ लें.



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए मक्का का आटा गूथा जाता हुआ



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए मक्का के गूथे आटे की लोई



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए मक्का के गूथे आटे की रोटी हाथ से बनायी जाती हुई
छोटी छोटी लोई बनाकर हाथ से बेले व रोटी बनाकर अच्छे से पहले तवे पर कच्ची पक्की सेकें व फिर लौ (Flame) पर चिमटे से अलट पलट कर रोटी पर गुलाबी चकतें आने तक सेकें. सारी रोटियों को इसी प्रकार से भली भाती सेकें (पकाएं).



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए मक्का के गूथे आटे की रोटी तवे पर



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए मक्का के गूथे आटे की रोटी तवे पर लो पर सिकती हुई



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए मक्का के गूथे आटे की रोटी तवे पर लो पर सिकती हुई
थोड़ी ठण्डी होने पर रोटी को हाथ से बिलकुल बारीक बारीक तोड़े व मसल कर चूर लें, कुटा हुआ गुड (sawdust of Jaggery) डालें व अच्छे दोनों हाथों से मिलायें, देसी घी डालकर दोबारा हाथों से रगड़कर चूरमा या मलीदा जैसा बना लें.



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए रोटी चूरते हुए



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-के लिए रोटी चूरकर देसी घी व गुड डाला हुआ
रोटी का चूरमा (Makki Ki Roti Ka Churma) खाने के लिए तैयार है, इसके लड्डू बनायें या चूरमा ऐसे ही हाथ से उठा कर खाएं, यह चूरमा जहा स्वाद में अद्भूत होता है वही शरीर को भी अत्यधिक बल (शक्ति) प्रदान करके भीम जैसा भीमकाय बनाता है, शारिरिक रूप से कम मेहनत करने वाले लोग इसकी कम मात्रा का ही सेवन करें.



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-Roti Ka Churma -खाने के लिए तैयार है
पौराणिक कथाओं में इसका खूब वर्णन किया गया है, अर्थात माना जा सकता है कि हमारे पूर्वज भी इस चूरमे (मलीदे) का खूब सेवन किया करते थे.
अलग अलग तरीकों से रोटी का चूरमा कैसे बनाये | How to Make Roti Ka Churma
कुछ और तरीकों पर भी एक नजर डाल लेते हैं.
देखिये चूरमा बहुत सारें तरीकों व कई प्रकार की रोटियों के साथ बनाया जा सकता है, जैसे गेहू के आटे की रोटी से, बाजरे के आटे की रोटी से व चने के आटे की रोटी से. राजस्थान में तो मोटे आटे को भूनकर भी चूरमा बनता है. जो रोटी बचकर सूख जाती है उनके साथ भी बहुत मजेदार चूरमा बनाया जा सकता है.
बस करना ये है कि उन सूखी हुई रोटियों को अच्छे से चूर ले या मिक्सी में ग्राइंड कर लें, कढ़ाई में थोडा देसी घी डालकर उसमे इस चूरे को थोडा भून कर कुटाई करके रखा हुआ गुड व देसी घी डालकर अच्छे से हाथ से मसल कर लड्डू तैयार करें, चूरमा तैयार है.



How to Make Roti Ka Churma-रोटी का चूरमा कैसे बनाये-Roti Ka Churma -खाने के लिए तैयार है
फूडीदिल सुझाव | Foodiedil Suggestions for Makki Ki Roti Ka Churma
चूरमा एक बहुत पोष्टिक व्यंजन है जिससे शरीर को बहुत उर्जा मिलती है अतः जो लोग कम शारिरिक परिश्रम करते वो इसकी कम मात्रा का ही सेवन करें
देसी घी व गुड अपने हिसाब से कम ज्यादा किया जा सकता है
साधारणतः मक्का की रोटी सर्केदियों के मौसम में ही बनायी व खायी जाती है और सर्दियों में ये चूरमा जल्दी से ख़राब नहीं होता है अतः इस चूरमे को आप दो से तीन दिन तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.
Roti Ka Churma | रोटी का चूरमा No 1 Superb Tasty Powerful | foodiedil



रोटी का चूरमा (Roti Ka Churma) चाहे मक्का की रोटी का चूरमा (Makka Ki Roti Ka Churma) हो या किसी भी रोटी से बना हो, लाजवाब बेहद स्वादिष्ट लगता है क्योंकि उसमे जादू ही ऐसा होता है.
Type: Desert
Cuisine: Indian
Keywords: Roti Ka Churma, Makka Ki Roti Ka Churma, रोटी का चूरमा
Recipe Yield: 5
Preparation Time: PT0H15M
Cooking Time: PT0H20M
Total Time: PT0H35M
Recipe Ingredients:
5
Pingback: Sarso Ka Saag No 1 | Superb Never Before सरसों का साग व मक्की की रोटी | Foodiedil
superb Dishes…awesome Recepie i will try to make this Recepie. Thanks sir
Thanks Anurag ji for your compliment!